Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

REVS पारिवारिक मिलन : एकजुटता का संदेश और अंताक्षरी की मस्ती

Raj Kumar Luniya

Mon, Dec 29, 2025

रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संगठन (REVS) द्वारा रविवार को सागौद रोड स्थित जलसा गार्डन में वार्षिक 'पारिवारिक मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में व्यापारियों ने अपने परिवारों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो गया।

​दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संगठन के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र चौधरी, महेश कोठारी, अशोक लुनिया और जवाहर लुनिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत भाषण देते हुए संगठन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी ने सदस्यों की एकता की सराहना की और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।

​अतिथियों का सम्मान और सहयोग का भरोसा

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 'वेस्टर्न मॉडयुलर स्विच प्रा. लि.' से प्रदीप सेठिया एवं सैफ जी उपस्थित रहे। प्रदीप सेठिया ने अपने संबोधन में संगठन की गतिविधियों की प्रशंसा की और वेस्टर्न परिवार के प्रमुख हसमुख भाई शाह की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने भविष्य में भी संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वेस्टर्न परिवार की ओर से संगठन के संरक्षक जयवंत कोठारी और अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी का विशेष सम्मान भी किया गया।

​अंताक्षरी और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एंकर नेहल जैन द्वारा संचालित म्यूजिकल अंताक्षरी रही। संगीत और मनोरंजन की विभिन्न कड़ियों ने उपस्थित सदस्यों और परिजनों को बांधे रखा। बच्चों और बड़ों ने मिलकर विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर सचिव बाबूलाल प्रजापत, प्रवीण सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष श्यामसुंदर सोकल, उपाध्यक्ष विनोद कोचर, कोषाध्यक्ष मनीष मेहता और मीडिया प्रभारी राजकुमार लुनिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य अर्पित लुनिया, वैभव पितलिया, मुकुल दलाल, यशस्वी बांठिया, जितेन्द्र लुनिया, पंकज चौपड़ा और अभय चौधरी का सक्रिय योगदान रहा।

Tags :

REVS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें