Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

: अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य करने की स्वीकृति प्रदान करने विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

admin

Sun, Feb 26, 2023

रतलाम 25 फरवरी 2023। शहर की अविकसित कॉलोनियों के रहवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा है। श्री काश्यप ने रतलाम नगर की 1998 के पूर्व एवं बाद की सभी अविकसित कॉलोनियों में भी अवैध कॉलोनीयों के नियमितीकरण हेतु बने नियम लागू कर विकास कार्य करवाने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है ,ताकि अविकसित कॉलोनियां नगर निगम में हस्तांतरित की जा सके।

श्री काश्यप के अनुसार मुख्यमंत्रीजी  द्वारा 9 जुलाई 2022 को रतलाम प्रवास के दौरान धानमण्डी की आमसभा में उपरोक्त नियम में संशोधन कर मध्यम वर्ग के नागरिकों को राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया गया था। रतलाम नगर में 58 अविकसित कॉलोनियां है, जिसमें से 48 कॉलोनियों वर्ष 1998 के पूर्व की एवं 10 कॉलोनियां वर्ष 1998 के बाद की है। इन सभी कॉलोनियो में करीब 11 से 12 हजार परिवार निवास करते हैं। विकास कार्य नहीं होने के कारण वे परिवार आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यदि अविकसित कॉलोनियों में भी अवैध कॉलोनीयों के नियमितीकरण हेतु बने नियम लागू कर दिए जाएंगे,तो रतलाम के साथ ही प्रदेश के अन्य नगरों के भी हजारों मध्यमवर्गीय गरीब परिवार लाभान्वित होंगे।

श्री काश्यप ने बताया कि म.प्र. में वर्ष 1998 से पहले कार्यालय कलेक्टर द्वारा कॉलोनी विकास अनुमति प्रदान की जाती थी। उक्त अनुमति म.प्र. विर्निदिष्ट भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम 1984 के अंतर्गत प्रदान की जाती थी। इन नियमों में कॉलोनी विकास के कोई सुस्पष्ट नियम नहीं होने से कॉलोनाईजरों द्वारा अधिकांश कॉलोनियों में बिना पूर्ण विकास कार्य किए भूखण्डों का विक्रय कर दिया गया था एवं ये कॉलोनियां नगर निगमों को हेण्डओवर नहीं हुई, जो वर्तमान में अविकसित कॉलोनी की श्रेणी में है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें