Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

रतलाम में एक्शन टेसा की मेगा ट्रेनिंग मीट : 150 से अधिक कारपेंटर हुए शामिल

Raj Kumar Luniya

Sat, Feb 28, 2026

देश में इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों की अग्रणी निर्माता कंपनी एक्शन टेसा द्वारा शहर के समता सागर होटल में एक विशाल ट्रेनिंग मीटिंग और मेगा बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रतलाम शहर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 150 कारपेंटर्स ने शिरकत की, जिन्हें कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा काम करने के सही और आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई।

​कार्यक्रम में सीनियर ब्रांच मैनेजर जलज अग्रवाल, आदित्य दुबे, मार्केटिंग टीम और रतलाम के डिस्ट्रीब्यूटर मेसर्स एस मनीष कुमार (प्रो. मनीष पिरोदिया) ने सभी कारपेंटर भाइयों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

​वीडियो संदेश के जरिए एमडी ने किया संबोधित : इस अवसर पर एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक (MD) अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से उपस्थित कारपेंटर्स को संबोधित किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि, "कारपेंटर हमारे इंजीनियर्ड लकड़ी उद्योग की रीढ़ हैं। आपकी कुशलता और रचनात्मकता ही हमारे उत्पादों को बेहतरीन रूप प्रदान करती है।" उन्होंने सभी कारीगरों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।

​गुणवत्ता पर दिया जोर : सीनियर ब्रांच मैनेजर जलज अग्रवाल ने ट्रेनिंग सत्र के दौरान बताया कि कंपनी देश के कोने-कोने में जाकर इस तरह की बैठकें आयोजित करती है। उन्होंने कहा, "आज रतलाम के 150 कारपेंटर्स को एमडीएफ (MDF), एचडीएचएमआर (HDHMR), पार्टिकल बोर्ड और लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग जैसे उत्पादों के सही उपयोग के बारे में बताया गया है, ताकि वे और भी बेहतर गुणवत्ता के साथ काम कर सकें।"

​बैठक के दौरान वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से काम करने की बारीकियों को समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रीब्यूटर मनीष पिरोदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags :

एक्शन टेसा

मेगा ट्रेनिंग

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें