Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले की 44 MSME इकाईयों को लगभग 3 करोड रूपए अनुदान राशि की प्रदान

admin

Wed, Mar 29, 2023

रतलाम 29मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार को प्रदेश के उद्यमियों से वीसी के माध्यम से चर्चा की गई तथा सिंगल क्लिक से सूक्ष्म लघु मध्यम इकाइयों को अनुदान राशि जारी की गई। इस दौरान रतलाम जिले की 44 उद्योग इकाइयों को लगभग 3 करोड़ रुपए अनुदान राशि का लाभ मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, महाप्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा तथा रतलाम जिले के उद्योगपति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बुधवार को लघु, मध्यम, उद्यम इकाई निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत उद्योग इकाइयों को जारी की गई अनुदान राशि का लाभ रतलाम जिले की 44 उद्योग इकाइयों को मिला। इनमें करमदी औद्योगिक क्लस्टर स्थित नूतन कुमार लालन की मोहन फूड इकाई भी सम्मिलित है। मोहन फूड को मुख्यमंत्री द्वारा 9 लाख रूपए अनुदान लाभ प्रदान किया गया।

आइसक्रीम निर्माता श्री नूतन लालन को मिला 9लाख रुपए अनुदान लाभ : प्रसन्नचित्त उद्यमी श्री नूतन लालन ने बताया कि शासन की एमएसएमई निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत उन्होंने आइसक्रीम उत्पादक इकाई स्थापित की है जिसके लिए निवेश प्रोत्साहन योजना से डेढ़ करोड़ रूपए का ऋण प्राप्त हुआ है। उन्हें कुल 56 लाख 20 हजार राशि का अनुदान लाभ शासन की योजना के तहत मिलेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा 9 लाख रुपए अनुदान राशि श्री लालन के बैंक खाते में अंतरित की गई। शासन द्वारा समय-समय पर दिए गए अनुदान लाभ को मिलाकर श्री लालन की इकाई अब तक कुल 42 लाख रूपए अनुदान लाभ प्राप्त कर चुकी है।

श्री लालन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की योजना और अनुदान लाभ के कारण ही वह सफल उद्योग इकाई स्थापित कर सके हैं। नूतन लालन  ड्रीम आइसक्रीम के नाम से आइसक्रीम उत्पादन करते हैं। एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो रहे श्री लालन अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा स्थानीय विधायक श्री चैतन्य काश्यप को देते हैं।

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सकारात्मक उद्योग फ्रेंडली नीति एवं योजनाओं से औद्योगिक इकाइयों तथा उनके जैसे उद्यमियों को बड़ी मदद मिली है जिससे औद्योगिक इकाइयों की सफल स्थापना के साथ-साथ लोगों को रोजगार मिल रहा है। वही विधायक श्री चैतन्य काश्यप द्वारा रतलाम में औद्योगिक वातावरण निर्माण,उद्योग इकाइयों की स्थापना तथा उद्योगों के  माध्यम से अधिकाधिक लोगों को रोजगार देने के लिए सशक्त पहल की  जा रही है जिसका सकारात्मक प्रतिफल परिदृश्य में नजर आ रहा है। श्री लालन अपनी आइसक्रीम उत्पादन इकाई से लगभग 20 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे हैं। अप्रत्यक्ष रूप से उनकी आइसक्रीम इकाई से लगभग 100 लोगों को रोजगार मिल रहा है। श्री नूतन लालन पूर्व से डेयरी व्यवसाई हैं, अब आइसक्रीम उत्पादन कर रहे हैं। रतलाम के आसपास के 80 किलोमीटर के दायरे में उनकी आइसक्रीम विक्रय हो रही है। उनकी भविष्य की योजना आगामी समय में 100 करोड रुपए टर्नओवर की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी  का निर्माण करना है।

https://youtu.be/iLZuFQh9AB0

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें