Breaking News
पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद |

नगर विकास योजना 02 : त्रिवेणी मेला स्थल के पास 70 हेक्टेयर में आकार लेगी नई विकास योजना

Raj Kumar Luniya

Tue, Jun 23, 2026

रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा त्रिवेणी मेला स्थल के समीप प्रस्तावित नगर विकास योजना क्रमांक-2 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने बीते दिनों अपने कार्यालय में इस महत्वाकांक्षी योजना की उच्च स्तरीय समीक्षा की। काश्यप ने योजना के वास्तुविद एवं परामर्शदाता संस्था 'अर्बन लिंक्स', इंदौर के प्रबंध संचालक मयंक जगवानी को कड़े निर्देश दिए कि योजना में जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि इसका स्वरूप अधिक से अधिक जनोपयोगी बन सके।

​नियोजन की कमियों को दूर करने के निर्देश : बैठक के दौरान परामर्शदाता मयंक जगवानी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना के आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों और जन सुविधाओं से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत जानकारी कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी। प्रस्तुतीकरण देखने के बाद मंत्री चैतन्य काश्यप ने नियोजन में रह गईं कमियों को बारीकी से चिह्नित करने और उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

​70 हेक्टेयर में प्रस्तावित है योजना : गौरतलब है कि रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा इस योजना के अंतर्गत लगभग 70.128 हेक्टेयर भूमि क्षेत्रफल में विकास कार्य प्रस्तावित है। इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत ₹140.81 करोड़ है। योजना का मानचित्र नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।

​बैठक में यह रहे उपस्थित : इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मंत्री काश्यप के साथ रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष द्वय गोविंद काकानी व प्रवीण सोनी, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा सहित प्राधिकरण के संबंधित कर्मचारी राजेश उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags :

RDA

Planning

नगर विकास योजना 02

त्रिवेणी मेला स्थल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें