Breaking News
ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | गौसेवा से किया शंखनाद : JSG रतलाम यूथ ने शुरू की 'वात्सल्य करुणा योजना' Video | स्टेशन पर हादसा : चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री की मौत, बैग में मिले 4 लाख रुपए Video | इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ : रामाश्रय पाण्डेय बने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक GM | कर्तव्य के साथ सेहत का भी ख्याल : भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिला छातों का संबल | सुरों की गूंज के साथ खाकी की ओर कदम : पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति, युवाओं को भर्ती के लिए किया जागरूक : Video | सरकारी जमीन के बंदरबांट में फंसी सरपंच : जिला पंचायत CEO ने मांगा स्पष्टीकरण | ई-टोकन : बिना खाद बेचने वाले 5 निजी विक्रेताओं को नोटिस | अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार दंपती को रौंदा : गुस्साई भीड़ ने डायल 112 में की तोड़फोड़ | रसोई पर क्षेत्रवाद : शहरों में 25 तो गांवों में 45 दिन में सिलेंडर | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | गौसेवा से किया शंखनाद : JSG रतलाम यूथ ने शुरू की 'वात्सल्य करुणा योजना' Video | स्टेशन पर हादसा : चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री की मौत, बैग में मिले 4 लाख रुपए Video | इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ : रामाश्रय पाण्डेय बने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक GM | कर्तव्य के साथ सेहत का भी ख्याल : भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिला छातों का संबल | सुरों की गूंज के साथ खाकी की ओर कदम : पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति, युवाओं को भर्ती के लिए किया जागरूक : Video | सरकारी जमीन के बंदरबांट में फंसी सरपंच : जिला पंचायत CEO ने मांगा स्पष्टीकरण | ई-टोकन : बिना खाद बेचने वाले 5 निजी विक्रेताओं को नोटिस | अनियंत्रित ट्राले ने बाइक सवार दंपती को रौंदा : गुस्साई भीड़ ने डायल 112 में की तोड़फोड़ | रसोई पर क्षेत्रवाद : शहरों में 25 तो गांवों में 45 दिन में सिलेंडर |

ई-टोकन : बिना खाद बेचने वाले 5 निजी विक्रेताओं को नोटिस

Raj Kumar Luniya

Thu, Apr 9, 2026

जिले में उर्वरक वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लागू की गई ई-टोकन प्रणाली की अनदेखी करने वाले विक्रेताओं पर प्रशासन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार, जिले के 5 निजी उर्वरक विक्रेताओं को ई-टोकन के बिना खाद बेचने पर 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया है।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास, श्री आर.के. सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 1 अप्रैल से पूरे जिले में ई-विकास (ई-टोकन) प्रणाली के माध्यम से ही शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद, 5 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पांच निजी विक्रेताओं ने बिना ई-टोकन जनरेट किए ही खाद का विक्रय किया।

होगी सख्त कार्रवाई : कृषि विभाग के अनुसार, इन विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि इन विक्रेताओं के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

किसानों की सुविधा के लिए नियम अनिवार्य : प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाद वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो, ताकि किसानों को लंबी लाइनों से निजात मिले और कालाबाजारी पर रोक लग सके। सभी निजी और सहकारी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही खाद का वितरण सुनिश्चित करें।

Tags :

Collector_Ratlam

Action

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें