Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

ज्ञानोदय अभियान : अब समाज की भागीदारी से संवरेगा रतलाम के सरकारी स्कूलों का भविष्य

Raj Kumar Luniya

Wed, Feb 11, 2026

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय विद्यालयों को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने के लिए एक अनूठा नवाचार “ज्ञानोदय शाला उन्नयन अभियान” शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर स्कूलों के भौतिक और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना है।

डेस्क से लेकर सौंदर्यीकरण तक में सहयोग का अवसर : सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने बताया कि जिले के कई शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण बैठने की व्यवस्था की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए इच्छुक नागरिक, औद्योगिक प्रतिष्ठान, स्वयंसेवी संस्थाएं और पूर्व छात्र स्कूलों के लिए डेस्क प्रायोजित कर सकते हैं। इसके अलावा कक्षाओं की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण में भी सहयोग दिया जा सकता है।

जल संरक्षण पर भी विशेष फोकस : इस अभियान की एक बड़ी विशेषता पर्यावरण संरक्षण है। मनरेगा योजना के माध्यम से विद्यालय परिसरों में वॉटर रिचार्ज स्ट्रक्चर (जल पुनर्भरण संरचनाएं) बनाई जाएंगी। इससे न केवल वर्षा जल का संचयन होगा, बल्कि भूजल स्तर में सुधार आने से विद्यालय परिसर में हरियाली और पर्यावरणीय स्थिरता भी सुनिश्चित होगी।

पारदर्शिता का रखा जाएगा पूरा ध्यान : अभियान को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। दानदाताओं द्वारा दिए गए सहयोग का पूरा विवरण और उपयोग की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता अनुसार योगदान दें, ताकि विद्यार्थियों को एक सुरक्षित और प्रेरणादायी वातावरण मिल सके।

अभियान से जुड़े : इच्छुक दानदाता और संस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा जारी गूगल फॉर्म लिंक पर अपनी जानकारी दर्ज कर इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।https://forms.gle/wvpRMjKkyz7AfBqM9

Tags :

सीईओ जिला पंचायत

कलेक्टर_रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें