अतिवृष्टि एवं पीला मौजेक से प्रभावित हुआ सोयाबीन : अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Raj Kumar Luniya
Fri, Sep 12, 2025
कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने आज अनुविभाग बाजना एवं सैलाना के ग्राम आम्बा, ग्राम गुडरखेडा, ग्राम शेरपुर, ग्राम करिया एवं सैलाना में अतिवृष्टि एवं पीला मोजैक से प्रभावित सोयाबीन फसल/खेतों का निरीक्षण किया एवं किसानों से चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को किसानों की फसल क्षति का सर्वे करने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,एसडीएम सैलाना श्री तरूण जैन, एसडीएम जावरा श्री सुनील जयस एवं कृषि विभाग के शासकीय सेवको सहित किसान उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन