Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

दिव्यदृष्टि कलाकारों की सुरमयी शाम : शारीरिक अक्षमता को प्रतिभा से दी मात

Raj Kumar Luniya

Tue, Mar 17, 2026

शहर के ऐतिहासिक गुलाब चक्कर परिसर में 'दिव्यदृष्टि' संस्था द्वारा संगीत की एक शानदार शाम ‘तेरी आंखों की चाहत में’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें शामिल गायक और संगीतकारों ने अपनी शारीरिक अक्षमता को अपनी असाधारण प्रतिभा के आगे बौना साबित कर दिया। रतलाम और इंदौर के इन विशेष कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ अनुनाद के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा और अध्यक्ष अजीत जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सुर संगम आर्केस्ट्रा के संजय गरूड़ के निर्देशन में कलाकारों ने एक के बाद एक 20 से अधिक सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

प्रतिभा का अनूठा संगम

मंच पर संध्या शर्मा, पूजा पटवा, जितेंद्र चौहान, अभिजीत सिंह, भव्यराज राठौर, परम जैन, विशाल सोलंकी, नीरज सिंह, श्याम शर्मा और मुन्नालाल शर्मा जैसे कलाकारों ने अपनी गायकी का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में न्यायाधीश नीरज पवैया, कर्नल हरमीत सिंह, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाना, कर सलाहकार शांतिलाल चपलोत और रत्नेश विजयवर्गीय उपस्थित थे।

संजय गरूड़ का हुआ सम्मान

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा संगीत निर्देशक संजय गरूड़ का विशेष अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री गरूड़ वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं और उन्होंने वर्ष 1999 से 2010 तक लायंस क्लब रतलाम द्वारा संचालित ज्ञानदीप दृष्टिहीन विद्यालय में निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर कई प्रतिभाओं को तराशा है।

​कार्यक्रम के दौरान अनुनाद संस्था के अशोक शर्मा, डॉ. चंचल चौहान, गणेश मिश्रा, संजय परसाई, मनोज जोशी, नरेंद्र सिंह शेखावत, सुरेश सिंह तंवर और योगगुरु विशाल कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। इस गरिमामयी शाम का आनंद लेने के लिए शहर के बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें