गैस एजेंसियों पर बढ़ता दबाव : डीलरों ने कहा हालात ऐसे रहे तो लगाना पड़ेगा शटर
Raj Kumar Luniya
Mon, Mar 16, 2026
जिले में गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं के व्यवहार और हालात को लेकर प्रशासन से चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में गैस डीलरों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। डीलरों ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में कई स्थानों पर उपभोक्ताओं का व्यवहार अनुचित हो रहा है, जिससे गैस वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है।
डीलरों ने प्रशासन से आग्रह किया कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक गैस एजेंसियों पर अनावश्यक जांच या कार्रवाई से राहत दी जाए। उनका कहना है कि पहले से ही कामकाज का दबाव और व्यवस्थागत चुनौतियां बनी हुई हैं, ऐसे में लगातार जांच होने से कार्य और अधिक प्रभावित हो रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई बार उपभोक्ताओं द्वारा अनुचित व्यवहार किया जाता है, जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि यही स्थिति बनी रही तो एजेंसी संचालकों को मजबूरन अपने प्रतिष्ठान बंद करने या शटर लगाने जैसे कदम उठाने पड़ सकते हैं।
एडीएम ने डीलरों की बात सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यकतानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही सभी पक्षों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील भी की गई।
Tags :
Collector_Ratlam
CM_M.P
विज्ञापन
विज्ञापन