Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

शिवनगर में 14 लाख से बनेगी सीसी रोड : 7 लाख से तैयार होंगे शौचालय व स्नानगृह

Raj Kumar Luniya

Mon, Mar 16, 2026

शहर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित शिवनगर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। शनिवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती भावना पैमाल व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 21 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।

​आवागमन और स्वच्छता पर जोर : इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुँचाने के संकल्प के साथ शिवनगर में 14 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्तों से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

​बुनियादी सुविधाओं का विस्तार : सड़क के साथ ही स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए महापौर ने 7 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक स्नानगृह और शौचालय निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी सुविधा होगी।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति : भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी, कमरूद्धीन कचवाय, प्रदीप राठौर, पार्षद प्रतिनिधि हितेश पैमाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य जन उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर का आभार जताया।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें