Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

CEIR पोर्टल बना मददगार : पुलिस ने खोज निकाले 11 मोबाइल, मालिकों को सौंपे

Raj Kumar Luniya

Mon, Mar 2, 2026

जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से ₹2.5 लाख की कीमत के 11 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।

​एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी विशेष टीम : पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार लाल व सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम हुए मोबाइलों को ट्रैक किया।

​बरामदगी और वितरण : पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुल 11 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें 10 एंड्रॉइड और 1 आईफोन शामिल है। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000 बताई जा रही है। रविवार को थाना परिसर में सभी मोबाइल धारकों को बुलाकर विधिवत पहचान के बाद उनके फोन सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका : इस सफलता में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक संजय आंजना और सायबर कार्य में दक्ष आरक्षक कुलदीप पाटीदार की मुख्य भूमिका रही।

​मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों की सूची: पुलिस ने श्रवण गायरी, प्रकाश गायरी, अंकित हरीजन, नितिन दुबे, राहुल पाटीदार, आदित्य पाटीदार, अरुण कुमावत, मो. शाहीद, राधेश्याम, इसराइल हुसैन और हरीश को उनके मोबाइल लौटाए। यदि आपका मोबाइल गुम हो जाता है, तो तत्काल संचार साथी पोर्टल (CEIR) पर इसकी सूचना दें ताकि उसे ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें