Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

नशे से दूरी है जरूरी : एसपी द्वारा जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ : Video

Raj Kumar Luniya

Tue, Jul 15, 2025

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश में नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने हेतु "नशे से दूरी है जरूरी" जन-जागरूकता अभियान का आयोजन दिनांक 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर नशामुक्ति रथ को किया रवाना : दिनांक 15 जुलाई को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा हरि झंडी दिखाकर नशामुक्ति अभियान के रथ को रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना, नशे की तस्करी एवं अवैध व्यापार पर नियंत्रण, और समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में डीएसपी अजय सारवान के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पुलिस विभाग इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, साथ ही अन्य विभागों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और शिक्षा संस्थानों का सहयोग भी लिया जा रहा है।

शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, डीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पटनवाला, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक पार्वती गौड़, सूबेदार मोनिका ठाकुर, आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख गतिविधियाँ संक्षेप में :

  • 15.07.2025 : उद्घाटन, रैली व शपथग्रहण

  • 16 से 17.07.2025 : स्कूल/कॉलेजों में नशे के विरोध में रचनात्मक कार्यक्रम

  • 18 से 20.07.2025 : जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखल

  • 21 से 24.07.2025 : चित्रकला/निबंध प्रतियोगिताएं, रैली, मोटिवेशनल वार्ता

  • 25 से 27.07.2025 : महिला/व्यापारी वर्ग, धार्मिक स्थल, छात्रावासों में कार्यक्रम

  • 28 से 30.07.2025 : समापन समारोह, विभागीय समन्वय, सामूहिक शपथ व समीक्षा

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने की नागरिकों से अपील : इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें एवं नशे से मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें।

विभिन्न संसाधनों के जरिए किया जाएगा जागरूक : अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिनमें नुक्कड़ नाटक, बैनर, पोस्टर, पंपलेट वितरण, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रचार, वीडियो स्क्रीनिंग, सोशल मीडिया अभियान, सफाई वाहनों के माध्यम से संदेश प्रसारण, हेल्पलाइन और वेब पोर्टल प्रचार, ई-शपथ के लिए प्रोत्साहन, स्कूल, कॉलेजों में छात्रावास नशामुक्त समिति का गठन और छात्रों को हेल्थलाइन ऐप्स एवं काउंसलिंग से जोड़ना शामिल रहेगा ।

नशे के सौदागरों की सूचना दें आपकी पहचान रहेगी गोपनीय : यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थ जैसे गांजा, स्मैक या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, खरीद-फरोख्त या संग्रहण होते हुए दिखाई दे तो तुरंत रतलाम पुलिस की नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 7049127867 पर सूचना दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और आपकी पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा । समाज को नशा मुक्त बनाने में आपका यह योगदान बेहद महत्वपूर्ण हैं। जागरूक नागरिक बनें और नशा रोकथाम में पुलिस का साथ देंवे।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें