Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

कलेक्टर को सौंपा स्मरण पत्र : पत्रकार सुरक्षा कानून सहित 6 मांगों को लेकर निकाली रैली

Raj Kumar Luniya

Tue, Nov 11, 2025

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को स्मरण पत्र सौंपा गया। यह स्मरण पत्र संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में तथा संघ के वरिष्ठ नेता शरद जोशी की उपस्थिति में सौंपा गया। संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा मुरैना अधिवेशन में किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा कि आठ माह बीत जाने के बावजूद पत्रकारों से जुड़ी घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ है।

संघ के महासचिव दिनेश दवे ने बताया कि मुरैना अधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ की प्रमुख छह मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिनमें :

  • 1️⃣ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना,

  • 2️⃣ मालवीय नगर, भोपाल स्थित पत्रकार भवन को संघ को पुनः वापस करना,

  • 3️⃣ पत्रकार पेंशन योजना एवं श्रद्धानिधि से अधिमान्यता की शर्त हटाना,

  • 4️⃣ सभी जिलों में पत्रकार भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटन,

  • 5️⃣ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्डधारी पत्रकारों को टोल टैक्स से छूट,

  • 6️⃣ पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को पूर्णतया निशुल्क करना शामिल हैं।

इन मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए संघ ने आज रतलाम में जिला न्यायालय तिराहे से वाहन रैली निकालकर जिलाधीश कार्यालय तक पहुंचकर नारेबाजी की। तत्पश्चात संभागीय उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय ने स्मरण पत्र का वाचन किया और कलेक्टर को सौंपा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार शर्मा, संघ के संभागीय महामंत्री विजय मीणा, संभागीय कार्यसमिति सदस्य सुजीत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, महासचिव दिनेश दवे, कोषाध्यक्ष किशोर जोशी, अजय तिवारी, सौरभ कोठारी, अशोक शर्मा, राजू केलवा, जलज शर्मा, अदिति मिश्रा, नीलेश बाफना, विमल कटारिया, मुबारिक शेरानी, समीर खान, विवेक चौधरी, उपेंद्र पटोदिया, रवि माली, साजिद खान, राज लुनिया, रवि सिसोदिया, किशन साहू, प्रह्लाद बारोदिया सहित सैलाना, नामली, बाजना और शिवगढ़ क्षेत्र के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें