Breaking News
कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर |

आशा उषा कार्यकर्ताओं की नाराजगी : चार माह से वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं

Raj Kumar Luniya

Thu, Nov 20, 2025

चार माह से वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज आशा, उषा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को तहसीलदार वंदना किराड़े और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक मेहता को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

आशा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि पिछले कई महीनों से उन्हें वेतन व प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए 1500 रुपए की राशि का एरियर भी लंबित है। 

आशा कार्यकर्ताओं की 6 प्रमुख मागे :

  • 1/ सभी बकाया वेतन/प्रोत्साहन राशि का तुरंत भुगतान किया जाए।

  • 2/ हर माह की 5 तारीख तक नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

  • 3/ केंद्र व राज्य हिस्से की राशि एक साथ और समय पर दी जाए।

  • 4/ वेतन भुगतान की पर्ची अनिवार्य रूप से जारी की जाए।

  • 5/ टीम बेस्ड इंसेंटिव का रुका हुआ भुगतान तुरंत किया जाए और पर्यवेक्षकों को भी इसमें शामिल किया जाए।

  • 6/ आशा, उषा कार्यकर्त्ताओं की बीएलओ व निर्वाचन ड्यूटी निरस्त की जाए।

अधिकारियों के बयान : तहसीलदार वंदना किराड़े ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं होने से कार्यकर्ता नाराज हैं। उनकी समस्याएं उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी और जल्द समाधान करवाया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक मेहता ने बताया कि आशा संगठन कुछ दिनों से हड़ताल पर था। आज उन्होंने ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखी हैं।

मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और BMO को भेजी जा रही है। BMO जीतेन्द्र जायसवाल ने कहा कि तकनीकी फेरबदल और नए पोर्टल के कारण भुगतान अटका हुआ है। 8 से 15 दिनों में राशि जारी होने की संभावना है। CMHO डॉ. संध्या ने बताया कि नया पोर्टल लागू किया गया है, भुगतान की फाइल पूरी कर भेज दी गई है। एक सप्ताह में भुगतान होने की उम्मीद है।

फील्ड से आवाज आशा कार्यकर्ता कलावती : उन्होंने कहा, “बजट नहीं है कहकर हमें गुमराह किया गया। दिवाली जैसे त्योहार पर भी भुगतान नहीं मिला। अब पोर्टल को बहाना बनाकर और देरी की जा रही है। चार महीने से वेतन नहीं मिला, यह विभाग के लिए शर्म की बात है।”

आशा–उषा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में वेतन नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Tags :

Collector_Ratlam

CM_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें