Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

बांछड़ा डेरों में पुलिस ने परखा शिक्षा का स्तर : 146 नाबालिगों के स्कूल जाने की स्थिति जांची

Raj Kumar Luniya

Tue, Feb 10, 2026

जिले में महिला सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा एक विशेष जनसंवाद अभियान चलाया जा रहा है। एडीजी (महिला अपराध) श्री अनिल कुमार के निर्देशों के पालन में, डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल और एसपी श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी ने ढोढर क्षेत्र की बांछड़ा बस्ती और डेरों का दौरा किया।

शिक्षा और कानूनी अधिकारों पर जोर : इस अभियान के तहत निरीक्षक रेखा चौधरी और चौकी ढोढर स्टाफ ने स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। पुलिस टीम ने करीब 750 की आबादी वाले बांछड़ा डेरों का भ्रमण किया। इस दौरान वहां मौजूद 146 नाबालिग बालिकाओं की शिक्षा की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। संतोषजनक बात यह रही कि अधिकांश बालिकाएं नियमित स्कूल जा रही हैं। पुलिस ने बालिकाओं को आगे बढ़ने और पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

त्वरित सहायता का दिया आश्वासन : जन संवाद के दौरान थाना प्रभारी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस त्वरित सहायता के लिए सदैव उपलब्ध है। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ने क्षेत्र में एनजीओ की गतिविधियों और वास्तविक जमीनी स्थिति से पुलिस को अवगत कराया।

सुरक्षित वातावरण की प्राथमिकता : रतलाम पुलिस ने संकल्प दोहराया है कि जिले में महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। थाना प्रभारी रेखा चौधरी ने रहवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी स्थानीय समस्याओं का जल्द ही उचित निराकरण किया जाएगा। पुलिस का यह जागरूकता अभियान जिले के अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर जारी रहेगा।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

Collector_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें