Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

डीआईजी अग्रवाल : वैश्य महासम्मेलन का कैलेंडर समाज को जोड़ने में होगा सहायक

Raj Kumar Luniya

Sat, Jan 3, 2026

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े और प्रभावशाली सामाजिक संगठनों में शुमार 'वैश्य महासम्मेलन' द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन शुक्रवार, 2 जनवरी को गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए युवा इकाई अध्यक्ष राज लुनिया द्वारा माला पहना कर मुख्य अतिथि रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल का सम्मान किया गया। तत्पश्चात श्री अग्रवाल द्वारा संगठन के इस अति उपयोगी कैलेंडर का विमोचन किया।

​विमोचन के अवसर पर उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रकाशन न केवल सूचनात्मक होते हैं, बल्कि समाज की एकजुटता और संगठन की शक्ति को भी प्रदर्शित करते हैं। यह कैलेंडर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

​प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति : इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झमक भरगट, रतलाम जिला प्रभारी संजय छाँजेड और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित चोरडिया ने संगठन की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में युवा इकाई से जिला प्रभारी प्रितेश गादीया, जिला अध्यक्ष राज लुनिया, शहर अध्यक्ष सुमित तलेरा, उपाध्यक्ष मयंक भटेवरा सहित संगठन के संदीप छाँजेड, कमलेश बम, बल्लु बरमेचा कई मौजूद थे।सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags :

डीआईजी_रतलाम

वैश्य महासम्मेलन मप्र

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें