अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई : मुख्य आरोपी कंजर 2 साथियों के साथ गिरफ्तार
Raj Kumar Luniya
Wed, Sep 24, 2025
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार, रिंगनोद पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी कंजर और उसको आश्रय देने वाले 02 व्यक्तियों को चोरी की मोटर सायकल व अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राजाबाबु उर्फ गोपाल पिता भगत उर्फ वक्तिया उर्फ वक्ताजी जाति कंजर नि टोकड़ा थाना उन्हेल जिला झालावाड़ राजस्थान
देविलाल पिता कारुलाल भील उम्र 45 साल निवासी कांकरवा बालाजी थाना रिंगनोद
करण पिता दशरथ भील उम्र 22 साल निवासी कांकरवा बालाजी थाना रिंगनोद
बरामद/जप्त माल
02 निले कलर की प्लास्टिक कैन जिसमे 35-35 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कि. 7000 रुपये
मोटर सायकल सुपर स्पेलन्डर काले कलर की जिसके आगे पिछे नम्बर नही है । किमती मो सा 80000
हरे कलर की टीवीएस की REDEON-BS6 मोटर सायकल क्रं MP43EL8699 कीमती- 60000/-रूपये
एचएफ डिलक्स MP-43-ZK-6112 मोटर सायकल कीमती 60000/- रूपये
कुल जप्त मश्रुका कीमती- 2,07,000/- रुपये
कार्रवाई का विवरण : पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक लाल व एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में अवैध कच्ची शराब के विक्रय व अपराधिक प्रवृति वाले आरोपि कंजरों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रिंगनोद श्री आनन्द सिंह आजाद, उनि शरीफ खान चौकी प्रभारी असावती व थाना रिंगनोद टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन