Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

: जावरा व पिपलौदा नगर की सड़कों के लिए मिली तीन करोड़ की सौगात

admin

Thu, Feb 16, 2023

रतलाम 16 फरवरी 2023/ नगरीय क्षेत्रो में जर्जर हो रही सड़को के मरम्मत व जीर्णोद्धार के लिए शासन ने जावरा विधानसभा क्षेत्र को तीन करोड़ रु की सौगात दी है। विधायक डा. पाण्डे ने विकास यात्रा के दौरान जानकारी दी है।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने बताया कि उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के दोनों नगरीय क्षेत्रों जावरा व पिपलौदा में आंतरिक मार्गो व प्रमुख सड़क मार्गो के मरम्मत व जीर्णोद्धार करने व निर्माण करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से आग्रह किया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कायाकल्प अभियान की घोषणा की जिसके तहत नगरों की सड़कों के नवीनीकरण व मजबूतीकरण के लिए राशि स्वीकृत की गई।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा विधायक डॉ. पाण्डेय को सूचित किया गया कि जावरा नगर हेतु ढाई करोड़ रु एवं पिपलोदा नगर हेतु 50 लाख रु की राशि स्वीकृत की गई है। डॉ. पाण्डेय ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों ही नगरीय क्षेत्रों में विकास के सपने को पूर्ण करने के संकल्प को प्रदेश सरकार पूरा करने का प्रयास कर रही है। आपने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री चौहान व मंत्री श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें