Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रखने की मांग पूरी होने पर व्यापारियों ने किया विधायक श्री काश्यप का अभिनंदन

admin

Tue, Apr 25, 2023

रतलाम। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क की नई प्रणाली लागू किए जाने के आदेश पर शासन ने रोक लगा दी है। इस बात से खुश रतलाम के व्यापारी संगठनों ने विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन कर उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह के प्रति भी आभार जताया है, जिनके द्वारा उक्त मामले में गंभीरता से विचार कर उन्हे राहत प्रदान की गई है।

व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क की नई प्रणाली लागू होने से व्यापारिक वर्ग में असंतोष व्याप्त था। अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी लोग विधायक श्री चेतन्य काश्यप के पास गए थे और अपनी समस्या से अवगत कराया था, जिस पर विधायक श्री काश्यप द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान एवं मंत्री भूपेंद्रसिंह को पत्र लिखकर वर्तमान में क्षेत्रफल आधारित कर प्रणाली को लागू करना अप्रासंगिक बताया था और इसे युक्ति युक्त करते हुए व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रखने के साथ इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाने की मांग की थी।

व्यापारियों की बात प्रमुखता से सरकार तक पहुंचाने और मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका त्वरित निराकरण करने से समस्त व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। विधायक श्री काश्यप ने महापौर श्री प्रहलाद पटेल को भी पत्र लिखकर उक्त व्यवस्था को रतलाम शहर में लागू नहीं करने की बात कही थी।

अभिनंदन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, राजेश माहेश्वरी, विनोद मूणत, सोनू चौहान, सुनील पोरवाल, निलेश बाफना, अभिषेक लोढ़ा, सौरभ बोथरा, राजेश दरक, विपिन पितलिया आदि उपस्थित रहे।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें