Breaking News
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया जश्न : ग्रामीण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा | पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग : 1 मई को भोपाल में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, रतलाम से भी बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार |

: Video : विधायक डोडियार ने मंत्री पटेल से पूछा मौके पर भवन, सड़क, तालाब नहीं तो कागज पर असत्य जानकारी क्यो ?

admin

Wed, Mar 12, 2025

रतलाम जिले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा सत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल से प्रश्न पुछा कि क्या पंचायत मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) जनवरी 2018 से प्रश्न दिनांक तक रतलाम जिला अंतर्गत विकासखंड सैलाना व बाजना की ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं व मदों से ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, स्टापडेम निर्माण, पुलिया निर्माण, चबुतरा निर्माण, खेल मैदान निर्माण, स्कूल भवन निर्माण, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण, ग्रेवल रोड निर्माण, सुदूर सड़क निर्माण, श्मशान घाट निर्माण, नाली निर्माण आदि की ग्राम पंचायत वार जानकारी कार्य का नाम, लागत राशि, स्वीकृति दिनांक, पूर्णता/अपूर्णता की स्थिति सहित जानकारी उपलब्ध करावे ? उपरोक्त में से पूर्ण कार्यों में किन-किन कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं ? जिन पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गए हैं उसके क्या कारण हैं और कब तक पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे ?

(ख) जनवरी 2018 से प्रश्न दिनांक तक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग जिला रतलाम अन्तर्गत विकासखंड सैलाना व बाजना में कौन कौन से कार्यों की स्वीकृति दी गई? कार्य का नाम, लागत राशि, स्वीकृति दिनांक, पूर्णता/अपूर्णता की स्थिति सहित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करावे ? इनमें से अपूर्ण कार्य कब तक पूर्ण करा लिए जाएंगे? अप्रारम्भ कार्य किन कारणों से अप्रारम्भ हैं और कब तक प्रारंभ करा दिए जाएंगे?कितने निर्माण कार्य अधूरे पड़े? विभागीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने करीब 5400 कार्यों की सूची उपलब्ध करवाते हुए जवाब दिया बाजना जनपद के आमलीपाड़ा ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माणाधीन है और रिकॉर्ड में भवन पूर्ण कर दिया गया है जो भ्रामक और असत्य जानकारी है। विधायक डोडियार ने कहा कि इसके अलावा बहुत गांव ऐसे है जहाँ विभिन्न निर्माण कार्य कागज में बन गए मगर जमीन पर निशान तक नहीं है। वही डोडियार ने यह भी कहा कि पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ने ठेकेदारों के साथ मिली भगत कर मेरे विधानसभा क्षेत्र में 2-3 दिन के रात अंधेरे में तालाब और भवन बहुत घटिया क्वालीटी के किए गए हैं तालाब के नीव निर्माण में यहाँ तक कि न तो काली मिट्टी डाली जा रही न ही मिट्टी में पानी मिलाया जा रहा।

https://youtu.be/c6fdg-xPVqE?si=93rr6ynQqXyeG5Yu

विधायक डोडियार के सवाल को मंत्री प्रहलाद पटेल ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि मिली भगत से घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार और इंजीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें