जनसुनवाई में हुआ त्वरित निराकरण : विक्रम विश्वविद्यालय ने 26 छात्राओं को वार्षिक परीक्षा में दर्शाया अनुपस्थित
Raj Kumar Luniya
Tue, May 20, 2025
रतलाम 20 मई 2025/ आज जनसुनवाई में गर्ल्स कॉलेज रतलाम की बी.कॉम तृतीय वर्ष की छात्राओं ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विक्रम विश्वविद्यालय की बी.कॉम तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होकर उन्होंने परीक्षा दी थी, किन्तु परीक्षा परिणाम घोषित किये गये तो हम सभी छात्राओं को इंडियन इकोनॉमी विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया। हम सभी छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही का अनुरोध हैं।
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य श्री वाय के मिश्र को समस्या का समाधान करने के लिये विश्वविद्यालय में संपर्क करने के लिए आदेशित किया। प्राचार्य श्री मिश्र द्वारा विश्वविद्यालय में संपर्क कर छात्राओं की समस्याओं से अवगत करवाया गया।

विश्वविद्यालय के संज्ञान में आते ही 26 छात्राओं में से 24 छात्राओं की अंकसूची में तत्काल संशोधन कर दिया गया हैं। छात्राएं अपनी पुनरीक्षित अंकसूची प्राप्त कर सकेगी। 2 छात्राओं की अंकसूची में तकनीकी समस्या के कारण संशोधन आज नहीं हो पाया है। कल दिनांक 21 मई को उनकी अंकसूची में भी संशोधन की कार्यवाही कर दी जाएगी। पुनरीक्षित अंकसूची पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने कलेक्टर श्री राजेश बाथम एवं पूरी प्रशासनिक टीम को धन्यवाद दिया।
Tags :
कलेक्टर_रतलाम
विक्रम विश्वविद्यालय
जनसुनवाई
त्वरित निराकरण
इकोनॉमी विषय में अनुपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन