Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: मुम्‍बई-रतलाम-दिल्‍ली रेल खंड की गति 160 किमी प्र.घं तक बढ़ाने ट्रैक साइड किया जारहा बाउंड्री वाल का निर्माण

admin

Mon, Jul 10, 2023

मुम्‍बई-दिल्‍ली वाया रतलाम रेल खंड की गति को 160 किमी प्र.घं तक बढ़ाने का कार्य प्रक्रियाधीन है। इसी के तहत रतलाम मंडल के गोधरा से नागदा खंड में कर्व सीधा करने, ब्रिजों को मजबूती प्रदान करने, ब्रिजों के ऊपर स्‍टील चैनल स्‍लीपर के स्‍थान पर एच बीम स्‍लीपर लगाने, परिचालनिक अवरोधों को दूर करने के साथ ही साथ संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी जारी है। 

रतलाम मंडल के गोधरा-नागदा खंड में लगभग 51 करोड़ की लागत से कुल 86 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बाउंड्री वल का निर्माण किया जाना है। इसके तहत रतलाम मंडल के गोधरा-नागदा खंड में अभी त‍क लगभग 31 किलोमीटर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 

गोधरा-नागदा खंड में ट्रैक साइड बाउंड्री वॉल का निर्माण होने से ट्रैक पर पालतू एवं जंगली जानवरो का ट्रैक पर आवागमन बंद होगा। यह कार्य मुम्‍बई-दिल्‍ली खंड की गति को 160 किमी प्र.घं तक बढ़ाने में काफी उपयोगी साबित होने के साथ ही साथ ट्रेनों के संरक्षित परिचालन में भी मदद मिलेगी।   

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें