Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

: सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी : APK या EXE फाइलो से रहे सावधान, नहीं तो हो जाएगा बैंक अकाउंट खाली

admin

Wed, Nov 13, 2024

जानिए साइबर फ्रॉड का नया तरीका APK या EXE फाइल के बारे में वर्तमान में सायबर अपराधि APK या EXE फाइल भेजकर आम लोगों के साथ अलग अलग तरह से धोखाधड़ी कर रहे है। लोग इस तरह की APK या EXE फाइल किसी अनजान वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने वाले विज्ञापन से डाउनलोड कर लेते है। इसके साथ हैकर्स व्हाट्सएप के माध्यम से भी पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना या कोई शादी के आमंत्रण कार्ड के नाम से APK या EXE फाइल भेजते है। कई बार हैकर्स हमारे व्हाट्स ऐप को हैक करके भी हमारे कॉन्टैक्ट्स या ग्रुप में को हमारे व्हाट्स ऐप नंबर से APK फाइल, शादी के कार्ड या पीएम आवास योजना के नाम से या किसी अन्य नाम से भेज देते है। लोग परिचित के वॉट्सएप नंबर से आई APK या EXE फाइल को विश्वास करके ओपन कर लेते है। इसलिए हमें व्हाट्स ऐप अकाउंट को भी सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके लिए व्हाट्स ऐप अकाउंट की टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग्स को इनेबल रखना चाहिए।

शादी के निमंत्रण, पीएम आवास योजना के नाम से आई APK फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी

Apk फाइल को जाने अनजाने में ओपन करते ही यह हमारे डिवाइस में ऑटो इंस्टॉल हो जाती है। जिससे हमारे डिवाइस का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास चला जाता है। जिससे सायबर अपराधी हमारे फोन के मैसेजेस रीड कर लेते है जिसमें सेंसिटिव फाइनेंशियल इनफॉर्मेशन जैसे OTP, PIN आदि हैकर्स के पास चले जाते है। हमारे फोन का पूरा कंट्रोल सायबर अपराधी के पास चले जाने से वे हमारे खाते से अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, या फंड ट्रांसफर करने में सक्षम हो जाते है।

यदि अनजान apk फाइल आपके फोन में इंस्टॉल हो जाती है तो तुरंत अपने फोन का इंटरनेट कनेक्शन ऑफ कर देना चाहिए। तथा तुरंत आपके बैंक में पहुंचकर बैंक खाते को फ्रिज करवाना चाहिए। आपके फोन में एंटीवायरस या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया गया kavach –2 ऐप इंस्टॉल कर हिडेन या हार्मफुल apk फाइल की पहचान कर तुरंत ही डिलीट कर देना चाहिए।

नोट : किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधडी का शिकार हो जाने पर तुरंत सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे या अपने नजदीकी पुलिस थाने व सायबर सेल पर संपर्क करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें