Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पर 2 लाख का जुर्माना, मान्यता समाप्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा

admin

Wed, Jul 17, 2024

रतलाम 16 जुलाई 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजेश बाथम द्वारा जिले के ग्राम डेलनपुर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध दो लाख रुपए की शास्ती अधिरोपित की गई है। इसके अलावा स्कूल की मान्यता समाप्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्कूल से राजसात की गई पुस्तको एवं यूनिफॉर्म एक तिहाई मूल्य पर विक्रय की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों शिकायत मिलने पर कलेक्टर द्वारा एक संयुक्त दल स्कूल में जांच के लिए भेजा गया जहां जांच में पाया गया कि स्कूल भवन के ग्राउंड फ्लोर के तीन कक्ष एवं प्रथम तल के एक कक्ष में गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का भंडार है। भंडारण में 304 पैकेट में ड्रेस, बेल्ट, टाई, मोजे, 295 पैकेट स्वेटर, 36 बण्डल पुस्तक, 9 पुस्तक पेकेट, तीन कॉपी के बंडल पाए गए। स्कूल परिसर में ही गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक पाई जाने से यह पूर्णतः स्पष्ट हुआ कि छात्र-छात्राओं अभिभावकों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक विक्रय की जा रही थी।

जांच में संस्था का कृत्य मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 एवं मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का  विनियमन) नियम 2020 का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। अतः कलेक्टर द्वारा नियम 10 के अंतर्गत 2 लाख रुपए की शास्ती चैतन्य टेक्नो स्कूल पर अधिरोपित की गई है इसके अलावा स्कूल से राजसात स्टॉक की यूनिफॉर्म एवं पुस्तकों को प्रथम आऔ-प्रथम पाऔ के सिद्धांत के आधार पर उनका विक्रय प्रिंट मूल्य के एक तिहाई मूल्य पर किया जाएगा। साथ ही अवैधानिक कृत्य के लिए स्कूल की मान्यता समाप्त किया जाना उचित प्रतीत होने पर प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें