Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

: Jci ने DGP से पत्रकारों की समस्याओं के निवारण हेतु नोडल अधिकारियों की सूची सार्वजनिक करने की करी मांग

admin

Wed, Sep 11, 2024

डी.जी.पी उत्तर प्रदेश के द्वारा पत्रांक संख्या संख्या डीजी/आठ/ 140 (25)/2017-2019/8985 दिनांक 27 अगस्त 2024 के तहत सभी पुलिस कमिश्नर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को एक आदेश पारित कर पत्रकारों की समस्याओं के लिए जिले में अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर एक पत्र लिखा गया था जिसमें कहा गया था कि पत्रकारों को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत न हो पत्रकारिता को लेकर उनके परिवार को निशाना न बनाया जाए इसके लिए हर जिले में एक सक्षम अधिकारी नियुक्त किया जाये जो पत्रकारों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करें और उचित कार्रवाई करें।

परंतु जब कई पत्रकारों ने अपनी समस्या को लेकर पुलिस विभाग के मुखिया से जब उक्त अधिकारियों का नाम जानना चाहा तो उन्हें स्पष्ट रूप से यह बताया गया कि अभी आदेश की कॉपी नहीं आई है। इसको लेकर पत्रकार परेशान थे और कुछ पत्रकारों ने संगठन के अध्यक्ष एवं संयोजक से संपर्क किया था इस बाबत जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष , राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी के साथ प्रदेश सलाहकार कमेटी के सदस्यों ने एक वर्चुअल मीटिंग करते हुए यह निष्कर्ष निकाला की क्यों न पुलिस महानिदेशक महोदय को ही पत्र लिखकर इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर ली जाए।

इसी को लेकर संस्था के अध्यक्ष डॉ अनुराग सक्सेना के द्वारा प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया से एक पत्र के माध्यम से पत्रकारों की सुरक्षा व समस्याओ के निस्तारण के लिए नियुक्त किए समक्ष अधिकारियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की गई है। पत्र में नोडल अधिकारियों के नाम स्पष्ट न होने को लेकर चिंता भी व्यक्त की गई है। उक्त पत्र में कहा गया है कि पत्रकारों की सुविधा को लेकर संबंधित नोडेल अधिकारियों के नाम ,पद व फोन न0 सहित पूरे प्रदेश की सूची सार्वजनिक की जाए। ताकि पत्रकार अपनी समस्याओं को लेकर आसानी से संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें