Breaking News
आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त |

दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर थमी रफ्तार : राजधानी एक्सप्रेस में आग के बाद कई ट्रेनें प्रभावित : Video

Raj Kumar Luniya

Sun, May 17, 2026

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट और विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। त्रिवेंद्रम से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12431) के दो कोच में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि रेलवे स्टाफ और सुरक्षा बलों की तत्परता के कारण करीब 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, हादसे की वजह से दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

​सुबह 5:00 बजे उठा आग का गुबार : मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना होकर दिल्ली की ओर बढ़ रही थी। सुबह करीब 5:00 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच अचानक ट्रेन के बी-1 (B-1) कोच से आग की लपटें उठने लगीं। ट्रेन के गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत लोको पायलट (ड्राइवर) को इसकी सूचना दी, जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को तुरंत रोका गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दो बोगियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

​मुस्तैदी से बची 68 यात्रियों की जान : आग की खबर लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी फैल गई। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित बोगियों में सवार 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और अन्य कोचों में शिफ्ट किया। इसके बाद आग को आगे फैलने से रोकने के लिए जलते हुए डिब्बों को ट्रेन के मुख्य हिस्से से काटकर अलग कर दिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। यह पूरा क्षेत्र रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत आता है।

​दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग ठप, कई ट्रेनें रोकी गईं : इस हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रूट क्लियर न होने के कारण कई प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा है। रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार:

  • ​गाड़ी संख्या 19020 और 12472 (स्वराज एक्सप्रेस) को शामगढ़ स्टेशन पर खड़ा किया गया।

  • ​गाड़ी संख्या 12416 को सुवासरा और 05017 को नाथु खेड़ी में रोका गया।

  • ​गाड़ी संख्या 22210 को चौमहला और 01492 (पुणे सोशल) को मोड़क स्टेशन पर रोका गया।

  • ​इसके अलावा रतलाम से कोटा जा रही गाड़ी संख्या 19103 मेमो एक्सप्रेस को रतलाम स्टेशन पर ही रोक दिया गया है।

​रेल मंत्रालय ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश : घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल मंत्रालय ने तुरंत उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा तीन सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल और कोचिंग विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं। कमेटी इस बात की जांच करेगी कि आग कोच के भीतर से लगी थी या बाहर से किसी संदिग्ध गतिविधि के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल ट्रैक को बहाल करने और प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

Tags :

Western_Railway

Ministry_Of_Railway

Indian_Railway

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें