Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 100 वे एपिसोड ने रचा इतिहास

admin

Sun, Apr 30, 2023

रतलाम, 30 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वे एपिसोड ने इतिहास रच दिया। रतलाम जिले के सभी 1295 बूथों पर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने मन की बात सुनी। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने आलोट विधानसभा क्षेत्र के मनुनिया महादेव केंद्र पर और जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने उमरथाना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के 100 बूथों पर 100-100 लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जिले में मन की बात कार्यक्रम के 100वे एपिसोड को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुबह 10.45 बजे ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन कार्यक्रम के प्रसारण स्थल पर एकत्र हो गए थे। 11 बजे मन की बात शुरू होते ही इसे सबने शांतिपूर्वक सुना। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के लिए कई बूथों पर टेंट, लेपटॉप व एलईडी आदि के प्रबंध किए गए थे। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने विरियाखेड़ी में कार्यक्रम सुना। इसी प्रकार जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई सहित समस्त जन प्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने केंद्रों पर मन की बात सुनी। इस दौरान पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ, पदाधिकारी एवं असंख्यक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विधायक काश्यप बूथ क्रमांक 174 के कार्यक्रम में शामिल हुए : रतलाम शहर में मन की बात कार्यक्रम के 100वे एपिसोड के प्रसारण का मुख्य कार्यक्रम ठाकरे मंडल के बूथ क्रमांक 174 पर आयोजित हुआ। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने मन की बात सुनी। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी निर्मल कटारिया, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, क्षेत्रीय पार्षद रामू डाबी, मंडल महामंत्री राकेश परमार सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/live/ux9hRMHvN-k?feature=share

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें