Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर काकानी द्वारा बहन को भाई से मिलवाया गया

admin

Mon, Aug 19, 2024

लंबे समय से घर से निकली मनोरोगी महिला रुक्मणी उम्र लगभग 45 वर्ष को 10 अगस्त डी डी नगर मल्टी के पास से चीता फोर्स के संदीप भाई ने जिला चिकित्सालय आइसोलेशन वार्ड में तेज बुखार, कमजोरी और लावारिस स्थिति में भर्ती करवाया| सिविल सर्जन एम एस सागर , मनोरोग चिकित्सक, आइसोलेशन वार्ड के सिस्टर एवं कर्मचारी के साथ समाजसेवी गोविंद काकानी के सतत प्रयासों से रुक्मणी का स्वास्थ्य उत्तम बोलने लायक होने पर उसने बताया कि वह ग्राम पसरवाडी दुर्गा माता मंदिर के पास जिला सागारेड्डी, तेलंगाना की रहने वाली है |

10-12 साल पहले पति ने उसे छोड़ कर दूसरी शादी कर ली है| वह अपने पिता रामलू एवं मां लक्ष्मी के साथ गांव में भाई विनोद के साथ रह रही| घर वालों से बात करने के लिए समाजसेवी गोविंद काकानी ने काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य रत्नेश राठी, दीपक लाठी (जो की पूर्व में हैदराबाद तेलंगाना रह चुके हैं) की मदद से जिला सागारेड्डी कलेक्टर के नंबर ढूंढ कर उनके पीए अनिल कुमार गडीला से संपर्क कर उन्हें महिला के बारे में जानकारी व्हाट्सएप पर भेजी| उनके के द्वारा दिए नंबर पर महिला विभाग सखी ने वहां के सरपंच दुलिया नायक के सहयोग से भाई विनोद से मोबाइल पर बात करवाई|

इस प्रकार महिला की पहचान हो गई| घर वालों से वीडियो कॉलिंग पर जब बात करवाई तो महिला फटफट कर रोने लगी ,छोटे बच्चों को प्यार भरी नजरों से स्नेह भरी आवाज मैं बोलने लगी| मां ,भाई और बच्चों से बात कर वह अपने घर वापस जाने के लिए परिवार से आग्रह करने लगी| परिवार की स्थिति गरीब होने से उन्होंने आने में असमर्थता दिखाई इस पर समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि भेजने की व्यवस्था प्रशासन के सहयोग से शीघ्र की जाएगी| रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रुक्मणी को परिवार से मिलने के पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन रोगी कल्याण समिति, पुलिस प्रशासन ,जिला अस्पताल प्रशासन एवं समाजसेवियों का परिवार वालों ने धन्यवाद प्रकट किया है|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें