Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: जम्मू पर ध्यान केंद्रित करने की आतंकवादी साजिश सफल नहीं होगी : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

admin

Wed, Jun 12, 2024

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग तथा कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू के कठुआ में कहा कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के दबाव के बाद आतंकवादी हताश हैं, भाग रहे हैं और अपनी गतिविधियों का ध्यान जम्मू क्षेत्र की ओर केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जम्मू क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने की आतंकवादी साजिश सफल नहीं होगी।

कठुआ अस्पताल में घायलों से मिलते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

घायल नागरिक ओम प्रकाश का यहां जीएमसी अस्पताल में सफल आर्थोपेडिक ऑपरेशन होने के बाद तथा दिवंगत कमलजीत शर्मा के परिवार के सदस्यों को संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवाद के प्रायोजक यह समझने में विफल रहे हैं कि यदि वे इस क्षेत्र में लाभ की उम्मीद करते हैं तो वे कभी भी स्थानीय आबादी का जमीनी समर्थन प्राप्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हीरानगर सेक्टर सहित यह पूरा क्षेत्र, जहां यह घटना हुई है, ऐसे लोगों से भरा पड़ा है जो दिल से राष्ट्रवादी और देशभक्त हैं और यह वर्तमान घटना के दौरान भी स्पष्ट था, जहां नागरिक सुरक्षा बलों के साथ खड़े थे और न केवल संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में निर्णायक जानकारी प्रदान की, बल्कि छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने में सुरक्षा बलों की मदद भी की।

पंडित प्रेम नाथ डोगरा की भूमि होने के नाते, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने कई दशकों से हर रूप में राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष किया है और इसलिए आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों को यह हमेशा के लिए समझ लेना चाहिए कि इस क्षेत्र में भारत विरोधी आतंकवाद के बीज बोने का दुस्साहस न केवल उन पर उल्टा पड़ेगा बल्कि उन्हें करारा सबक भी सिखाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें