Breaking News
गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video |

: विधायक और नगर निगम निधि से हुआ राज महल के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार, लोकार्पण पर जमकर हुई आतिशबाजी : Video

admin

Sun, Oct 1, 2023

रतलाम 30 सितंबर। शहर की ऐतिहासिक धरोहर राजमहल के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार होने के बाद शनिवार रात विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने गणमान्य जनों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक लोकार्पण किया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी हुई और राजमहल का मुख्य द्वार रोशनी से जगमगा उठा। द्वार पर आर्कषक विद्युत सज्जा का कार्य इप्का फाउंडेशन मुंबई द्वारा किया गया है।

सौंदर्यीकरण के इस कार्य में 1 करोड़ 7 लाख रूपए की राशि खर्च की गई। इसमें 40 लाख विधायक निधि, 51 लाख रूपए नगर निगम और करीब 17 लाख रूपए इप्का फाउंडेशन द्वारा विद्युत सज्जा के लिए दिए गए। रतलाम हेरिटेज द्वारा 1 अक्टूबर, रविवार को सुबह 9 बजे रतलाम हेरिटेज वॉक का आयोजन भी रखा गया है। यह महलवाड़ा से गुलाब चक्कर तक होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा विधायक श्री काश्यप एवं महापौर श्री पटेल का अभिनंदन किया गया। वहीं उक्त कार्य में सहयोग देने वालों का भी सम्मान किया गया।

राजमहल के मुख्य द्वार के बाद अब महलवाड़ा का वैभव भी लाएंगे विधायक चेतन्य काश्यप

इस अवसर पर विधायक श्री काश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से राजमहल के द्वार का वैभव लौटा है, ऐसे ही अगले चरण में अब महल का भी वैभव लाएंगे। यदि भविष्य का निर्माण करना है तो हमे अपनी धरोहरों को संभालना पडे़गा। राजमहल का मुख्यद्वार एक प्रतीक है। हमारा सौभाग्य है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने रतलाम में 460 करोड़ से अधिक की लागत के मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की आधारशीला रखी है। अब रतलाम के विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता है। राजमहल के द्वार के सामने की ओर बन रहा गोल्ड कॉम्प्लेक्स भी देश और दुनिया के नक्शे पर होगा। इससे रतलाम के स्वर्ण व्यवसाय को एक नई पहचान मिलेगी। रतलाम को देश और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र बनाएंगे। विकास का खाका हमने तैयार कर दिया है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यदि मन में दृढ़ इच्छा और संकल्प है तो हर कार्य को पूरा किया जा सकता है। विधायक श्री काश्यप जी ने ऐसा ही संकल्प लिया था कि राजमहल के द्वार का वैभव लौटना चाहिए और आज वह लौट आया है। नगर में चारों और विकास कार्य हो रहे है। वह दिन दूर नहीं जब हम महलवाड़ा का वैभव वापस दिलाएंगे। राजमहल के इस क्षेत्र को शहर का सबसे सुंदर क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होने शहरवासियों से स्वच्छता पर ध्यान देने का आह्वान किया।

नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि विधायक जी द्वारा नगर का चहुमुखी विकास किया गया है। शहर की चारों दिशाओं में सिटी फोरलेन का जाल बिछ गया है। विधायक श्री काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल दोनों ही शहर की दशा और दिशा को बदलने के कार्य में लगे हुए है। 

1 अक्टूबर को हेरिटेज वॉक का होगा आयोजन

https://youtu.be/LBzMP1NpXUQ?si=yjjpSa6tyGH6gE5E

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें