Breaking News
गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video |

: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रतलाम आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान

admin

Fri, Nov 3, 2023

दिनांक 04.11.23 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी

दिनांक 04.11.2023 को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी का रतलाम आगमन प्रस्तावित है। माननीय प्रधानमंत्री महोदय ग्राम बंजली हवाई पट्टी के पास आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री महोदय के रतलाम आगमन एवं प्रस्थान के दौरान कार्यक्रम स्थल व ग्राम बंजली हवाई पट्टी के आसपास मुख्य मार्गो पर यातायात पुलिस रतलाम व्दारा निम्नानुसार नो व्हीकल झोन, यातायात डायवर्शन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है जो निम्नानुसार है:-

  1. मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे (फन्टा) से लेकर हवाई पट्टी (लगभग दूरी 1 कि.मी) तक नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिको से अपील है कि परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करें।
  2. .जावरा, ताल एवं नामली की ओर से आमसभा हेतु आने वाले समस्त नागरिको के लिए पार्किंग P-13 व P-14 में व्यवस्था कि गई है जो कि नामली से पंचेड-पलसोडा होते हुए पार्किंग स्थान तक पहुचेंगे।
  3. रतलाम शहर से सैलाना व बाँसवाडा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेडी, जावरा अण्डर ब्रिज, प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए नामली पंचेड फंटा से ग्राम पंचेड ग्राम धामनोद होते हुए सैलाना,बासवाडा की ओर जाएंगे।
  4. सैलाना, बाँसवाडा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद से नामली पंचेड फन्टा होते हुए फोरलेन मार्ग से जावरा अथवा सातरुण्डा की ओर जा सकेंगे।
  5. नीमच जावरा की तरफ से आने वाले बसों का पंचेड नामली से सैलाना धामनोद की ओर डायवर्ट कर पलसोडा ग्राम की पार्किंग P-13 व निमंत्रण कालोनी की P-15 में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  6. .रावटी, शिवगढ, बाजना से आने वाले वाहनो की पार्किंग रमेश रेती गिट्टी प्लांट P-2 व P-3में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  7. .उज्जैन, इन्दौर, धार, झाबुआ की ओर से आने वाली बसों का रतलाम से सालाखेडी चौकी होते हुए सेजावता फंटा से बंजली फंटा की ओर लाकर एसएफ लाईन पार्किंग P-6, एसएफ लाईन के सामने पार्किंग P-5, सियाराम जिनिंग मिल पार्किंग P-9, माँ आशापुरा होटल पार्किंग P-07 व माँ आशापुरा होटल के सामने P-08 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  8. .कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया व दो पहिया वाहन को परशुराम विहार पार्किंग P-1, P-4, P-7, P-,9, व P-11 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  9. .सैलाना तरफ से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया व दो पहिया वाहन को पार्किंग P-12 व P-14 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  10. VIP तथा पुलिस प्रशासन के वाहनों की पार्किंग P-1 में पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  11. माननीय प्रधान मंत्री महोदय आगमन के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन व्यवस्ता लागू रहेगी शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें