Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

पुलिस की संवेदनशीलता : राजस्थान के दो भटके नाबालिग बच्चों को परिजनों से मिलाया

Raj Kumar Luniya

Sun, Nov 2, 2025

रतलाम पुलिस के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा ने सराहनीय कार्य करते हुए राजस्थान राज्य के दो नाबालिग भटके हुए बालकों को ढूंढ निकाला और उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दिया।

​घटना का विवरण: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 की रात को पुलिस को ग्राम लुहारी फंटे पर स्थानीय लोगों द्वारा दो भटके हुए अज्ञात नाबालिग बालकों को रोके जाने की सूचना मिली। सूचना पर थाना से उपनिरीक्षक प्रताप सिंह भदौरिया और आरक्षक मोहन खींची मौके पर पहुँचे और दोनों बालकों को अपनी अभिरक्षा में लेकर सुरक्षा के लिए थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा लाए।

​थाने पर जब बालकों से नाम-पता पूछा गया, तो वे ठीक से अपना नाम-पता नहीं बता पा रहे थे। इसके बाद, पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोनों के फोटो जारी किए और उनकी भाषा-बोली समझने वाले लोगों से बातचीत करवाई।

​पहचान और सुपुर्दगी: बातचीत के बाद, एक बालक ने अपना नाम कुशल पिता बंशीलाल भील (उम्र 8 साल) निवासी ग्राम अचलाना, थाना खनोड़, जिला उदयपुर बताया, और दूसरे ने अपना नाम बाबुलाल पिता मांगु (उम्र 12 साल) निवासी धाकड़ा का खेड़ा, थाना खनोड़, जिला उदयपुर, राजस्थान बताया।

​संबंधित थाने से चर्चा करने के बाद, बालकों के परिजनों से बातचीत की गई। परिजनों के जावरा पहुंचने पर, दोनों बालकों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

​सराहनीय भूमिका: ​इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि प्रतापसिह भदौरिया, उनि एस.आर. जगताप, प्रआर. संजय आंजना, आर. मोहन खींची, म.आर. कौशल्या धनगर, और आर. शादाब बेग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags :

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

SP_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें