Breaking News
रानीसिंह में जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडरपास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video | पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए | शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव | रानीसिंह में जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडरपास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | यातायात नियम तोड़ने : ब्लैक फिल्म और VIP नंबर प्लेट लगाने पर भी हुई कार्रवाई : Video | पत्रकारिता जगत के एक युग का अंत : वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी नहीं रहे, 78 की उम्र में निधन | दो पर FIR दर्ज : विंडमिल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ | आर्म्स एक्ट मे कार्रवाई : मंगलमूर्ति व विरियाखेड़ी से अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार | शिकायत पर तत्काल एक्शन : कलेक्टर ने दो छात्रावास अधीक्षकों को किया कार्यमुक्त | हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video | पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जावरा में जुए के अड्डे पर दबिश, 9 जुआरी दबोचे गए | शराब पीने से रोकने का बदला : झूठी सूचना देकर बुलाई Dial 112, फिर कर दिया पथराव |

पंचायत चुनाव की तैयारी : BAP ने घोषित की कार्यकारणी, कांग्रेस को लगा झटका

Raj Kumar Luniya

Sun, Mar 29, 2026

आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने संगठन विस्तार और जमीनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिवगढ़ ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भेड़ली नर्सरी में आयोजित 'जाजम बैठक' में कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी का स्वरूप: बैठक में ग्राम भेड़ली के नरेंद्र पारगी (डिंडोर) को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन की मजबूती के लिए मदन डामर को संगठन मंत्री और वागेश्वर डामर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, राकेश खांट और कमलेश पारगी को क्रमशः उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस को बड़ा झटका: इस सांगठनिक बदलाव में सबसे चर्चा का विषय सीताराम भाभर की नियुक्ति रही। हाल ही में कांग्रेस के सेक्टर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले भाभर ने भारत आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसके बाद उन्हें ब्लॉक उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने उन्हें हाल ही में ग्राम पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिसे ठुकरा कर उन्होंने 'बाप' का दामन थाम लिया।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी: पार्टी विस्तार की इस महत्वपूर्ण बैठक में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला अध्यक्ष रमेश खराडी, और जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा राष्ट्रीय सदस्य कविता भगोरा, कैलाश डामर और पूर्व जिलाध्यक्ष चंदू सिंह मेड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

भविष्य की रणनीति: जिलाध्यक्ष रमेश खराडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अब पूरे जिले में युवाओं को आगे लाकर जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और संगठन का विस्तार ग्राम स्तर तक किया जाएगा।

Tags :

भारत आदिवासी पार्टी

पंचायत चुनाव

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें