Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

: भाजपा जिला अध्यक्ष ने सर्वप्रथम मां कालिका का लिया आशीर्वाद, फिर स्वागत रैली के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचकर संभाला पदभार

admin

Sun, Jan 28, 2024

रतलाम 28 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रविवार को पैलेस रोड स्थित पार्टी कार्यालय में स्वागत रैली के साथ पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रारंभ में पार्टी के पितृ पुरूषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर कार्यभार संभाला। इस दौरान सूक्ष्य, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निवृत्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित एवं कोषाध्यक्ष जयवंत कोठरी उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद पैलेस रोड पर स्वागत सभा हुई। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसका वरिष्ठों के मार्गदर्शन पूरी शिद्दत से निर्वहन करेंगे। वे जिले के संगठन को श्रेष्ठ संगठन बनाने का प्रयास करेंगे। वे सबको साथ लेकर चलेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। आगामी आम चुनाव में जिले की तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेंगी।

  • सूक्ष्य, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि भाजपा का नेतृत्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उनकी नियुक्ति से पार्टी मजबूत होगी।
  • पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है, इसे स्वीकार कर लेना चाहिए। नए जिलाध्यक्ष वर्षों पुराने कार्यकर्ता है। इनके साथ मिलकर हम सब जिले की सारी अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।
  • विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा में सक्रियता और समर्पण को सम्मान मिलता है। नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पार्टी और देश को मजबूत करेंगे।
  • विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र सहित पूरे जिले का विकास करने का संकल्प व्यक्त किया।
  • महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष सबको साथ लेकर चलेंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करेंगे।
  • आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि श्री उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन सक्रियता से कार्य करेगा और मजबूत होगा।
  • आरंभ में निवृत्तमान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने उनके कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री उपाध्याय के नेतृत्व में तीनो लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
  • सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित और निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने माना।

रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

श्री उपाध्याय के जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद महू रोड फव्वारा चौक से स्वागत रैली निकाली गई। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खुली जीप में वरिष्ठ नेताओं के साथ सवार होकर सबका अभिवादन करते निकले। मार्ग में जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वागत मंच लगाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत रैली फव्वारा चौंक से दिलबहार चौराहा, दो बत्ती, न्यु रोड़, लोकेन्द्र टॉकिज, शहर सराय, धानमंडी, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, चंादनी चौक, माणक चौक, डालु मोदी बाजार होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पैलेस रोड़ पहुंची। रैली मे भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल , मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारीयों के साथ बडी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें