Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: महासंपर्क अभियान में भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन विधायक काश्यप ने किया पुनः सरकार बनाने का आह्वान

admin

Wed, Jun 21, 2023


रतलाम 20 जून। आप भाजपा के विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता है। मोर्चे पर जब भी कोई होता है, तो उसका लक्ष्य सिर्फ सफलता हासिल करना रहता है। मोर्चा कार्यकर्ता यदि समर्पण एवं ईमानदारी से डटे रहे, तो भाजपा को कोई हरा नहीं पाएगा।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने बरबड़ स्थित सभागृह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के  संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनिल सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, विधानसभा विस्तारक सुमित देशमुख, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, जिला महामंत्री अनिता पाहुजा, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री सुदीप पटेल, अजा मोर्चा के नन्दकिशोर तोषावड़ा, अनिता कटारा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शेरानी, महामंत्री प्रो. इमरान, किसान मोर्चा के शंभूलाल पाटीदार, हज कमेटी अध्यक्ष फय्याज खान, मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव आदि पार्टी व मोर्चा पदाधिकारी मंचासीन रहे।

सांसद श्री गुप्ता ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत का वर्चस्व स्थापित हुआ है। वर्ष 1952 में धारा 370 हटाने का जो वादा हमारे पूर्वजों ने किया था उसे मोदी जी ने पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा करने के साथ-साथ अंत्योदय के सूत्र का भी पूरी तरह क्रियान्वयन किया है। मोदी सरकार के 9 वर्ष भारत ही नहीं पूरी दुनिया को अचंभित करने वाले रहे है जो हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है।

विधायक चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व केन्द्र और राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि 9 वर्षों के दौरान मोदी जी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश में भी कई जनकल्याणकारी कार्य हुए है। कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर सकारात्मकता के साथ सरकार के कार्यों को पहुचाएं। रतलाम में भी इस दौरान चौतरफा विकास हुआ है। एक्सप्रेस-वे से उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। नगर सरकार के सहयोग से रतलाम को महानगर बनाकर मालवा-निमाड़ का प्रमुख केन्द्र बनाएंगे।

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री मोदीजी के सम्मान में उतावला हो रहा है जिससे जाहिर है कि आज भारत का सर्वत्र परचम लहरा रह है। इसका श्रैय प्रधानमंत्री मोदीजी को जाता है। दुनिया में पहले कभी एसा नेता पैदा नहीं हुआ है। संयुक्त मोर्चा ‘‘बूथ जीता-चुनाव जीता’’ का संकल्प लेकर 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा में फिर भाजपा की जीत का परचम लहराए। महापौर प्रहलाद पटेल सहित जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, मोर्चा के विप्लव जैन, अनिता कटारिया, इब्राहिम शेरानी, सुदीप पटेल, अनिता कटारा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि आरम्भ में सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। अंत में पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के निधन पर मौन रख कर श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। आभार जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने माना। इस दौरान विधायक सभागृह में असंख्यक मोर्चा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें