Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

कांग्रेस का आरोप : BLO कांग्रेस समर्थित वार्डों में फॉर्म नहीं दे रहे, 12 सदस्यीय कमेटी गठित

Raj Kumar Luniya

Tue, Nov 18, 2025

शहर कांग्रेस रतलाम द्वारा आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं रतलाम जिले के मतदाता सूची प्रभारी राजा चौकसे ने कहा कि मतदाता सूची के सघन परीक्षण अभियान को कांग्रेस एक बड़ी चुनौती के रूप में ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनसे सहयोग नहीं कर रहा है और भाजपा के एजेंट की तरह कार्य कर रहा है। चौकसे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी और रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि रतलाम शहर के सभी वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का परीक्षण कर रहे हैं। साथ ही शहर के आठ स्थानों पर एक साथ गणना पत्रक भरने के कैंप भी लगाए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ अभियान में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि गणना पत्रक भरने का कार्य अत्यंत धैर्य का है और इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा षड्यंत्र कर रही है और प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा, इसलिए यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धैर्य और एकजुटता की परीक्षा का समय है।

बैठक में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, यासमीन सेरानी, सलीम मोहम्मद बागवान, शैलेंद्रसिंह अठाना, सोहेल काजी, विशाल कंडारे, बीएल गौसर सहित कई नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए।

शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में 500 से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। दो घंटे चले इस सत्र में कार्यकर्ताओं ने कई गंभीर प्रश्न उठाए, जिनमें शासकीय बीएलओ द्वारा फॉर्म वितरित न करने और विशेष रूप से कांग्रेस समर्थित वार्डों को टारगेट करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। इस संदर्भ में प्रशासन से समन्वय के लिए शांतिलाल वर्मा की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद राजा चौकसे, शांतिलाल वर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए फॉर्म भरने के कैम्पों का निरीक्षण किया। सुदगुदड़ी मार्ग के वार्ड 24, 25 और 26 के कैंप में सैकड़ों नागरिकों को संबोधित करते हुए चौकसे ने गणना पत्रक भरने में सहयोग की अपील की। यह कैंप पूर्व विधायक पारस सकलेचा के मार्गदर्शन में सलीम मोहम्मद बागवान द्वारा लगाया गया था, जहां दो दिन में 800 से अधिक गणना पत्रक भरे गए।

Tags :

Ratlam_Congress

M.P_Congress

Indian_National_congress

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें