Breaking News
कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर |

: अवैध और अविकसित कॉलोनियों में नियमिति करण होते ही शुरू हुए विकास कार्य : चेतन्य काश्यप

admin

Wed, Nov 8, 2023

रतलाम 7 नवंबर। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क के साथ ही नुक्कड़ सभाएं भी जारी है। मंगलवार शाम को दो वार्ड में जनसंपर्क के बाद श्री काश्यप द्वारा चार वार्डों में पहुंचकर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके द्वारा रतलाम में बीते दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों के बारे क्षेत्रवासियों को बताया और भविष्य के रतलाम की जानकारी भी दी। श्री काश्यप द्वारा वार्ड क्रमांक 9 में त्रिलोक नगर मेन रोड, वार्ड 19 में दीनदयाल नगर झुग्गी बस्ती, वार्ड 21 में सिलावटों का वास हरिजन बस्ती और वार्ड क्रमांक 20 सैफीनगर, श्रीनगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कायाकल्प योजना के तहत हनुमान ताल तक जाने के लिए दोनों सड़कों का निर्माण हो रहा है। अवैध और अविकसित कॉलोनी की समस्या थी। इस संबंध में कानून बनाए जाने के बाद अब इन कॉलोनी में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। वार्ड क्रमांक 9 में 16 करोड़ के विकास कार्य हो रहे है। एक ही वार्ड में इतनी राशि के काम होना बड़ी बात होती है। शहर की प्रमुख सड़कों को सिटी फोरलेन में बदला गया है, वरना इन सड़कों पर जाम लगता था। यदि यह नहीं बनाते तो जाम की समस्या खत्म नहीं होती। रतलाम में जो मेगा इंडस्ट्रियल पार्क बन रहा है। इससे देश और दुनिया में रतलाम का नाम प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाएगा। इसके माध्यम से यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रतलाम में विकास की धारा को और अधिक प्रवाहित करने के लिए आपके 100 प्रतिशत मतदान की आवश्यकता है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम जुमलेबाजी नहीं बल्कि सच्ची बात कहने आपके सामने आए हैं। महापौर चुनाव के दौरान हमने आपसे विकास की जो बात कही थी, उसे पूरा किया है। बीते सवा साल के कार्यकाल में नगर निगम द्वारा आपके वार्ड में करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं, जिनमें से कई कार्य शुरू हो चुके हैं और कुछ काम शुरू होना बाकी है। पूरे शहर में विधायक जी के मार्गदर्शन में 260 करोड़ के कार्यों को शुरू किया गया है, जो अपने आप में इतिहास है। जब आपके क्षेत्र में विकास नहीं था, उस समय भी आपने भाजपा पर विश्वास किया और अब तो आपके काम हो रहे हैं तो आपका आशीर्वाद भाजपा के साथ ही रहना चाहिए। नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णा कुमार सोनी, क्षेत्रीय पार्षद निशा सोमानी, संगीता सोनी, कविता चौहान, पवन सोमानी, संजय पांडे, नंदकिशोर पंवार, प्रवीण सोनी, सुशील सिलावट, अभिषेक ऊंटवाल आदि मंचासीन रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें