: अखंडता और सम्मान की भावना से निकली भगवा यात्रा का शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर के नेतृत्व में किया स्वागत
admin
Sun, Apr 9, 2023
रतलाम। दिनांक 6 अप्रेल हनुमान जयंती के अवसर पर भगवा राज यात्रा निकाली गई। इसमें शहर महिला कांग्रेस रतलाम की अध्यक्षा कुसुम चाहर के नेतृत्व में 80 फ़ीट रोड, हनुमान ताल के पास का इस यात्रा का स्वागत किया गया तथा सभी धर्मालुओं व यात्रा में उपस्थित जनता को शीतल पेय पिलाया गया।
इस अवसर पर रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व विधायक एवं वरिष्ट नेता पारस सकलेचा, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंडया, सुनील छाजेड़, सुनील महावर, पार्षद कविता महावर , राधा प्रजापत, विजय जाट, मीना जाट, मीना पुरोहित, मीनू तोमर, प्रीती तोमर, तारा, तेजकुंवर, बंटी मेघवाल आदि उपस्थित रहे।
भगवा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवा ध्वज का समर्थन करना था। इससे सबको संदेश मिला कि हमारे देश में अखंडता और सम्मान की भावना अभी भी हमारे दिलों में है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन