Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

श्री गुरु नानक देव जयंती : सिख समाज की नगर कीर्तन यात्रा का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

Raj Kumar Luniya

Mon, Nov 3, 2025

श्री गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष्य में आज सिख समाज द्वारा भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजजनों का स्वागत किया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, बसंत पंड्या और जोएब आरिफ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री पंच प्यारे जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और गुरु नानक देव जी के उपदेशों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी के आदर्श: समानता, सेवा और सद्भावना, आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने सभी को उनके उपदेशों पर चलने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

नगर कीर्तन यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव जी के संदेशों का प्रसार किया। यात्रा का समापन गुरुद्वारा परिसर में अरदास और लंगर के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें