Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

शिवसेना का बड़ा संगठनात्मक बदलाव : मुकेश गांधी को सौंपी जिला कमान

Raj Kumar Luniya

Sat, Nov 15, 2025

शिवसेना मध्यप्रदेश ने रविवार को रतलाम जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए समाजसेवक मुकेश जी गांधी को शिवसेना जिला प्रमुख (रतलाम) के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को शिवसेना मध्यप्रदेश प्रभारी माननीय श्री सुरेश जी गुर्जर एवं मध्यप्रदेश प्रमुख श्री राजीव चतुर्वेदी ने अनुमोदित किया।

मुकेश गांधी की जिला प्रमुख पद पर घोषणा के बाद जिलेभर के शिवसैनिकों में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई। दिनेश जैन, पंकज शर्मा, बाबू जाट, संतोष पाटीदार, जहीर भाई सैलानी, कबीर भाई (ऑटो गैरेज), विजय पोरवाल, कमल मोना, मनोज चंद्रावत, दीपक जाट, मुकेश जाट, नकुल जाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांधी को बधाई प्रेषित की।

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने भी गांधी को शुभकामनाएँ दीं। बधाई संदेश भेजने वालों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री एकनाथ जी शिंदे, प्रदेश प्रभारी सुरेश जी गुर्जर, थानेश्वर महावर, राकेश अग्रवाल, प्रवीण गुगलिया, राहुल गहलोत, विजय शर्मा, मुकेश व्यास, जमील उपाध्याय, मुकेश कटारिया, सुशील पिपलिया, राजेंद्र सिंह, भारत यादव, कृष्णा राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

जिला स्तर पर भी बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की। जनक नागल, श्यामजी, उपाध्यक्ष राजकुमार जाट, ओमप्रकाश धीमान, मंगल सिंह पवार, संजय पेमल, नरेंद्र सिंह, राजकुमार जाट (इंगोरिया), दिनेश पाटीदार, राकेश चारकोटा (सैलाना), कृष्ण पाटीदार, गणपत गोस्वामी, कमलेश चौहान, अशोक सोनी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने गांधी को शुभकामनाएँ दीं और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

सभी पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों ने मुकेश गांधी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलने की आशा व्यक्त करते हुए उच्च नेतृत्व का आभार जताया। यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख श्री राजकुमार जाट द्वारा साझा की गई।

Tags :

संगठनात्मक बदलाव

शिवसेना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें