Breaking News
कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई | पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर |

: मैं फालतू बातें नहीं करता अपना समय विकास के कामों में लगाता हूं : काश्यप

admin

Thu, Nov 9, 2023

रतलाम 8 नवंबर। ''इस मंच पर मैं तीसरी बार अगले पांच वर्ष की दृष्टि, रतलाम को क्या चाहिए, उसके लिए यहां आया हूं। बीते दस वर्ष में किए गए कार्य आपके सामने है। आप सब जानते है कि मैं फालतू की बातें नहीं करता हूं। मैं अपना समय विकास में लगाता हूं।'' यह बात भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बुधवार रात धानमंडी में आयोजित विशाल आमसभा में कही।

श्री काश्यप ने कहा कि ''अब की बार 56 पार का नारा'' कार्यकर्ताओं ने दिया है। कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के प्रतीकात्मक 56 इंच के सीने की बात को लेकर उनके प्रति जो कृतज्ञता ज्ञापित करना है, उसके लिए नारा निकाला है कि रतलाम मोदी जी का कृतज्ञ है और 56 हजार से जीत दिलाकर रहेगा। श्री काश्यप ने कहा कि विधायक बनने के बाद मेडिकल कॉलेज शुरू कराया, जिसका लाभ कोरोना काल में रतलाम ही नहीं पूरे अंचल की जनता को मिला।

श्री काश्यप ने कहा कि नारे लगाने और भाषण देने से काम नहीं होता है। मैंने कहा था कि हम रतलाम को झुग्गी मुक्त बनाएंगे। आज 6 हजार चिन्हित परिवारों में से 3500 परिवारों को पक्के आवासों में पहुंचाया है। मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क रतलाम की दशा और दिशा बदलेगा। कमल का फूल मेरी गारंटी और भाजपा मेरी वारंटी है। 4 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी कहा है कि रतलाम मालवा का देश और दुनिया में सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र बनेगा। अब इसे कोई नहीं रोक सकता है। हमारा प्रयास है कि अगले पांच वर्ष में दुनिया के बड़े-बडे़ उद्योगपतियों को रतलाम लाकर उद्योग चालू कराए। इससे 1.75 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। महानगर भाषण से नहीं बनता है, उसके लिए प्रयास करना पड़ते है और उन्हे धरातल पर उतारना पड़ता है। गोल्ड काम्प्लेक्स निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें