Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

: उत्सवी माहोल में विजय संकल्प अभियान को सफल बनाए : विधायक श्री चेतन्य काश्यप

admin

Wed, May 10, 2023

रतलाम 09 मई 2023। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 04 से 14 मई तक आयोजित ‘‘बूथ विजय संकल्प अभियान’’ को लेकर रतलाम नगर के मुखर्जी मण्डल, अम्बेडकर मण्डल एंव दीनदयाल मण्डल की बैठक हुई। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने उत्सवी माहोल में विजय संकल्प अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया। अभियान के प्रभारी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव एवं कृष्ण कुमार सोनी उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘बूथ विजय संकल्प अभियान’’ के माध्यम से भाजपा ने बूथ की जो संकल्पना की है, उसे मजबूती देने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में क्षेत्र के सभी प्रमुख लोगो को जोड़ कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करे। रतलाम में 13 एंव 14 मई को अभियान के कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश, प्रदेश और रतलाम शहर हुए सभी विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से आगामी चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करे।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में विधायक श्री काश्यप ने 10 मई से आरंभ हो रहे जन सेवा अभियान के दूसरे चरण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की 62 योजनाओं से लाभांवित करने में कोई कसर नहीं छोड़े। जन सेवा अभियान में आम जन से जुड़ा प्रत्येक कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

बैठक के आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने रतलाम नगर में बूथ विजय संकल्प अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और आगामी वर्ष में होने वाले आम चुनाव भाजपा को निश्चित रूप से जीतना है। बूथ विजय संकलप का यह अभियान इसी लक्ष्य को पूर्ण करने में कारगर होगा। मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने अभियान के पत्रक का वाचन किया। बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें