Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

निकलेगी श्री मौजी शंकर महादेव की शाही सवारी : बैठक में सवारी को सफल बनाने का संकल्प

Raj Kumar Luniya

Sun, Jul 20, 2025

रतलाम 20 जुलाई 2025। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर घांस बाजार स्थित श्री मौजी शंकर महादेव मंदिर से 21 जुलाई को शाही सवारी निकलेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन मित्र मंडल एवं श्री मौजी शंकर महादेव भक्त मंडल के तत्वावधान में निकलने वाली इस शाही सवारी के बड़ा गोपालजी का मंदिर पहुंचने पर हरि-हर का मिलन होगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि शाही सवारी शाम 4 बजे घांस बाजार से आरंभ होगी और चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार होते हुए माणकचौक स्थित श्री बड़ा गोपालजी का मंदिर पहुंचेगी। हरि-हर मिलन के पश्चात् यहां महाआरती होगी और प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाही सवारी के अवसर पर भक्तों को 55,555 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा।

रविवार को शाही सवारी की तैयारियों को लेकर विप्लव जैन मित्र मंडल एवं श्री मौजी शंकर महादेव भक्त मंडल की बैठक संपन्न हुई। इसमें शाही सवारी को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। मंडल सदस्यों ने शिव भक्तों से सवारी में  अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें