Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

पंचायत उप निर्वाचन 2025 : रतलाम जिले की जनपद पंचायतो के परिणाम घोषित

Raj Kumar Luniya

Sun, Jul 27, 2025

रतलाम 26 जुलाई 2025/ पंचायत उप निर्वाचन 2025 हेतु रतलाम जिले की जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत कलमोडा एवं कुआझागर, जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत मावता के सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए मतगणना की गई। मतदान उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा कर निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

ग्राम पंचायत कलमोडा :

सरपंच पद के उम्मीदवार श्री जगदीश पिता कोदर चौहान को 728 मत संतोष चौहान को 496 मत व नोटा को 20 मत प्राप्त हुए। श्री जगदीश चौहान को सर्वाधिक मत प्राप्त होने से निर्वाचित घोषित किया गया व निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

ग्राम पंचायत कुआंझागर :

श्रीमती चंदाबाई पति किशन लाल को 858 मत, निर्मल निनामा को 289 मत व श्यामू वसुनिया को 279 मत एवं नोटा को 21 मत प्राप्त हुए। जिसमें श्रीमती चंदाबाई पति किशन लाल सिंघाड़े को सर्वाधिक मत प्राप्त होने से सरपंच पद पर निर्वाचित घोषित किया गया व निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

जनपद पंचायत पिपलोदा :

ग्राम पंचायत मावता के लिए श्री श्याम सिंह देवड़ा को सर्वाधिक 1407 मत प्राप्त होने पर सरपंच पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Tags :

पंचायत उप निर्वाचन 2025

परिणाम घोषित

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें