हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि
Raj Kumar Luniya
Sat, Aug 15, 2026
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर नगर में एक विशाल मौन जुलूस निकाला गया। देश के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए और प्राण गंवाने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों की स्मृति में आयोजित इस जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया।
हाथों में तख्तियां लेकर चले कार्यकर्ता : जुलूस में शामिल भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभाजन की त्रासदी, विस्थापन का दर्द और ऐतिहासिक विभीषिका को दर्शाती तख्तियां हाथों में लेकर पूरी तरह मौन होकर चल रहे थे।
नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस : यह मौन जुलूस डालू मोदी बाजार चौराहा से प्रारंभ होकर नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर और सुभाष मार्ग होते हुए शहीद चौक पहुंचा। शहीद चौक पर पहुंचकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों की स्मृति में नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे मौजूद : इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, गोविंद काकानी, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जिला टोली प्रभारी व जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष अनीता कटारिया, प्रहलाद राठौर, सोनू यादव, जुबिन जैन, जिला मंत्री अनुज शर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार उपस्थित रहे।
साथ ही जिला मीडिया सह प्रभारी नीलेश बाफना, नीरज बरमेचा, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र डागा, जनभागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, महामंत्री कृष्णा डिंडोर, सोशल मीडिया संयोजक नीलेश राव, आईटी संयोजक तन्मय त्रिवेदी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बलवंत भाटी, इब्राहिम शेरानी सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
भारतीय जनता पार्टी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
विशाल मौन जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन