Breaking News
​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | ​पैलेस मैदान छावनी में तब्दील : विसर्जन जुलूस पर रार, सुरक्षा अलर्ट में 5 कंपनियां तैनात | औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई उड़ान : रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी, कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को हरी झंडी Video | पवित्र त्योहार पर मनोरंजन का ग्रहण : विघ्नहर्ता के नाम पर फूहड़ धुनों पर आधी रात तक थिरक रहे कदम | बस स्टैंड के अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा : गुमटी हटवाकर मार्ग कराया सुगम : Video | कलेक्टर के निर्देश : धौलावड़ डेम का पानी सिर्फ पेयजल के लिए सुरक्षित, पंप मिले तो होंगे जब्त | सेवा संकल्प अभियान : जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर 6 लाख दीपक प्रज्वलित | CBN का बड़ा एक्शन : 340 किलो डोडा चूरा के साथ लग्जरी टाटा हैरियर कार भी जब्त | सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा : केबल जलाकर बेचते, 1.35 लाख के कॉपर के साथ गिरफ्तार | सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजे जयकारे : खंडित की गई हनुमान प्रतिमा की जगह नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश |

हर बाइक पर तिरंगा : कैबिनेट मंत्री और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निकलेगी तिरंगा रैली : Video

Raj Kumar Luniya

Sun, Aug 9, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा बाइक रैली के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रैली के सफल संचालन, व्यापक तैयारियों और जिलेभर के कार्यकर्ताओं की प्रभावी सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

​यह बाइक रैली रतलाम शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। आयोजन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल एवं युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

​बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने आह्वान किया कि जिले के प्रत्येक मंडल से कार्यकर्ता अपनी मोटरसाइकिलों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लगाकर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ रैली में भाग लें। उन्होंने सभी मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

​इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम गुर्जर, भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने भी कार्यकर्ताओं को रैली की व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। बैठक में युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न मंडलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

तिरंगा रैली

भाजयुमो

हर बाइक पर तिरंगा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें