Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: करमदी में साड़ी कलस्टर को लेकर 10 हेक्टेयर भूमि चिन्हित, जल्द पूरी की जाएगी आवंटन प्रक्रिया

admin

Sat, Jun 29, 2024

रतलाम, 29 जून। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में जमीनी पहल की है। उन्होंने शहर में निर्मित किए जाने वाले साड़ी कलस्टर निर्माण को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम सहित अन्य प्रशासनिक अमले से बैठक की। बैठक में साड़ी कलस्टर के लिए चिन्हित भूमि जल्द से जल्द आवंटित करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि करमदी में साड़ी कलस्टर बनाए जाने की जो तैयारी की जा रही है, वह रतलाम विकास में महती भूमिका निभाएगी। करमदी में इसके लिए करीब 10 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है। उसके आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश प्रशासनिक अमले को दिए गए है। उक्त भूमि पर निर्माण कार्य मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल द्वारा किया जाएगा। गृह निर्माण मण्डल ने राजस्व विभाग से चिन्हित भूमि का आवंटन जल्द कराने की मांग की है। साड़ी कलस्टर के निर्माण से रतलाम प्रदेश ही नहीं देश एवं दुनिया के नक्शे पर चमकेगा। प्रदेश सहित अन्य राज्यों से साड़ी खरीदने के लिए व्यवसायियों को रतलाम के साड़ी कलस्टर में ही हर तरह की साड़ी मिल सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें