Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

: 105 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए

admin

Tue, Jul 9, 2024

रतलाम 09 जुलाई 2024/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान 105 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम श्री आर.एस. मण्डलोई, अपर कलेक्टर सुश्री शालिनी श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना द्वारा जनसुनवाई करते हुए आवेदनों को निराकरण हेतु संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम भैंसाखादन निवासी होमा डामर ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी दिव्यांग है तथा आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है, जिससे परिवार का भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। प्रार्थी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए जिससे वह छोटा-मोटा कार्य करे परिवार का भरण पोषण कर सके। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है।

भवानी नगर रतलाम निवासी लक्ष्मीबाई परमार ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थिया भवानी नगर, टैंकर रोड रतलाम में निवासरत है तथा मकान के आसपास जल निकासी का साधन नहीं होने से काफी मात्रा में जल जमा हो चुका है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। पूर्व में इस हेतु आयुक्त नगर निगम को भी अवगत कराया गया था परन्तु अभी तक कोई निराकरण नहीं किया गया है। साथ ही मकान के समीप जल जमा होने के कारण आस-पडौस के लोगों द्वारा आए दिन लडाई झगडा किया जाता है। कृपया समस्या का निराकरण किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए निगम आयुक्त को भेजा गया है।

ग्राम बजरंगगढ निवासी सीमा ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया एवं उनका पति दोनों दिव्यांग हैं तथा आय का कोई साधन नहीं होने से काफी परेशानी आ रही है। प्रार्थिया स्वयं का रोजगार डालना चाहती है जिस हेतु लोन की आवश्यकता है। कृपया शासकीय योजनान्तर्गत प्रार्थिया को लोन उपलब्ध कराने का कष्ट करें। आवेदन सीईओ सैलाना को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया है। अशोक नगर निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने आवेदन में बताया कि प्रार्थी की उम्र 67 वर्ष हो चुकी है और वृद्धावस्था पेंशन के लिए कई बार आवेदन करने के बाद भी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। कृपया वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है।

ग्राम जेठाना तहसील पिपलौदा निवासी रामचन्द्र ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी द्वारा दो वर्ष पूर्व अम्बिका एग्रो एण्ड ट्रेक्टर्स जावरा से एक ट्रेक्टर क्रय किया था। कम्पनी द्वारा कहा गया था कि ट्रेक्टर का रजिस्ट्रेशन दो से छह माह के अन्दर हो जाएगा परन्तु दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त ट्रेक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में जब भी बात की जाती है तो कहा जाता है रजिस्ट्रेशन जल्द हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन नहीं होने कारण मुझे अपना वाहन मण्डी या अन्य स्थान पर ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडता है, कृपया रजिस्ट्रेशन करवाया जाकर आर.सी. कार्ड प्रदान करने में मदद की जाए। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा गया है।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें