: शस्त्र जमा करने के लिए 3 दिन का समय अन्यथा लाइसेंस होगा निलंबित
admin
Fri, Oct 20, 2023रतलाम 20 अक्टूबर 2023/ रतलाम जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी शस्त्रधारियों को अपने शस्त्र संबंधित पुलिस थाने अथवा अधिकृत आर्म्स डीलर के यहां जमा करने के लिए आदेशित किया गया है। इस संबंध में पुनः एक आदेश जारी करते हुए शस्त्रधारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शस्त्र संबंधित थाने में तीन दिवस में जमा कर दें अन्यथा उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन